INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

मेरठ दिल्ली रोड रिठानी स्थित अविका होटल में लगी भीषण आग

मेरठ दिल्ली रोड रिठानी स्थित अविका होटल में लगी भीषण आग
 

दिल्ली रोड, रिठानी (परतापुर थाना क्षेत्र), मेरठ संभावित कारण एसी में शॉर्ट सर्किट भीषण अग्निकांड: मेरठ में दिल्ली रोड पर रिठानी के पास स्थित अविका होटल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे होटल से धुआं और लपटें बाहर निकलने लगीं।
सुरक्षित रेस्क्यू व राहत: सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां और पुलिस प्रशासन एसपी सिटी भी पहुंचे मौके पर पहुंचे। होटल में मौजूद करीब 18 लोगों (स्टाफ व अन्य) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
गाड़ियां और सामान खाक: दमकल की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग की चपेट में आने से होटल का अंदरूनी सामान, फर्नीचर और बाहर खड़ी दो कारें जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं।

रिपोर्टर शाहिद हसन मेरठ 
सहयोगी नसीम