INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

मेरठ 'मिशन शक्ति 6.0' के तहत आज शाम 5:00 बजे भव्य महिला पैदल मार्च

मेरठ 'मिशन शक्ति 6.0' के तहत आज शाम 5:00 बजे भव्य महिला पैदल मार्च
मेरठ।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शारदीय नवरात्रि-2026 के अवसर पर संचालित 'मिशन शक्ति अभियान (फेज-6.0)' के अंतर्गत आज, 12 अक्टूबर 2026 को शाम 5:00 बजे मेरठ में एक भव्य महिला पैदल मार्च का आयोजन किया जा रहा है। यह पैदल मार्च अपर पुलिस महानिदेशक (मेरठ जोन), पुलिस उप महानिरीक्षक (मेरठ परिक्षेत्र) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (मेरठ) के कुशल नेतृत्व में निकाला जाएगा, जिसकी मुख्य कमान महिला पुलिस अधिकारियों और महिला पुलिसकर्मियों के हाथों में होगी जन-जागरूकता और सुरक्षा का संदेश देता यह भव्य मार्च बेगमपुल से प्रारंभ होकर पी०एल० शर्मा रोड, कोऑपरेटिव चौराहा और अम्बेडकर चौक से गुजरते हुए पुलिस लाइन गेट नं०-03 पर जाकर संपन्न होगा

रिपोर्टर शाहिद हसन मेरठ 
सहयोगी नसीम