INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

मेरठ: सदर बाजार पुलिस की बड़ी रेड, दुकानों से भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर बरामद

मेरठ: सदर बाजार पुलिस की बड़ी रेड, दुकानों से भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर बरामद

मेरठ (उ०प्र०)। सदर बाजार पुलिस ने थाना क्षेत्र के सदर पत्ता मोहल्ला में दुकानों और रेस्टोरेंट्स पर छापेमारी कर अवैध रूप से व्यावसायिक रूप से घरेलू सिलेंडरों का उपयोग कर रहे लोगों पर कार्यवाही की। इस दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में अवैध सिलेंडर बरामद किए।सदर बाजार पुलिस को सदर पत्ता मोहल्ला स्थित दुकानों और रेस्टोरेंट्स पर घरेलू सिलेंडरों का अवैध व्यावसायिक उपयोग होने की शिकायतें मिल रही थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए थाना सदर बाजार पुलिस की टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच की। जांच के दौरान अवैध व्यावसायिक उपयोग करते हुए कई लोगों को पकड़ा। उनके पास से अवैध घरेलू सिलेंडर बरामद हुए। पुलिस ने महेश चाट भंडार सहित शीतल भोजनालय से अवैध रूप से घरेलू सिलेंडरों को जब्त किया है। कार्यवाही के संबंध में डीएम, एसपी सिटी और DSO को जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने बरामद सिलेंडरों को जब्त कर लिया है और अवैध घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही जारी है।

रिपोर्ट: निखिल सैनी, सहयोगी बबलू कुरैशी।