मेरठ पुलिस को बड़ी सफलता मिली शातिर( 4) चोर गिरफ्तार
मेरठ पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 8 मोटरसाइकिल, 1 अन्य मोटरसाइकिल तथा 1 स्कूटी सहित कुल 10 वाहन बरामद किए हैं। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना सदर बाजार में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ में मुख्य आरोपी राहुल कुमार ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करता था। चोरी के वाहनों को कैंट क्षेत्र में आर्मी के पुराने खंडहरों में छिपाकर रखा जाता था और मौका मिलने पर उन्हें या उनके पार्ट्स बेचकर आपस में रुपये बांट लिए जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल कुमार निवासी पांचली बुजुर्ग (सरूरपुर), विजय सक्सेना निवासी बहसूमा तथा विजय कुमार निवासी जेल चुंगी, यूनिवर्सिटी रोड, मेरठ शामिल हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके आपराधिक नेटवर्क के संबंध में भी जांच कर रही है
रिपोर्टर शाहिद हसन ( मेरठ)