हरिद्वार के सलेमपुर में दिल्ली क्राइम प्रेस की बैठक करते हुए
हरिद्वार, 08 मार्च: उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित सलेमपुर चौक पर राष्ट्रीय सनातनी संगठन के कार्यालय में "दिल्ली क्राइम व भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा" राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से डिस्ट्रिक्ट एडवाइजर सतेंद्र सैनी और जोनल एडवाइजर निखिल सैनी ने शिरकत की। उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी फैमिली "दिल्ली क्राईम प्रेस" के उद्देश्यों से उत्तराखंड टीम को अवगत कराया। साथ ही, नए न्यूज एसोसिएट बालेश जी को सदस्यता किट प्रदान की गई। बैठक में मुख्य रूप से आर.एस.एस. ट्रस्ट के संस्थापक एवं अखबार के एड एसोसिएट पंकज सैनी, देवभूमि जागृति फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं अखबार के न्यूज एसोसिएट आशीष सैनी, नए कार्यकर्ता बालेश सैनी, एरिया एडवाइजर राकेश कुमार, रिटायर्ड टीचर मधु गुप्ता सहित अन्य सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे। यह बैठक भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और संगठन विस्तार के उद्देश्य से आयोजित की गई।