स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली क्राइम प्रैस के सदस्य बने मुख्य अतिथि
दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के बिजवासन स्थित 'कोमल एज्यूकेशन फाउंडेशन' में 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत कोमल फाउंडेशन की संस्थापिका कोमल राणा व सहायक महेंद्र राणा द्वारा छोटे बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली क्राइम प्रैस के मीडिया एसोसिएट महावीर सिंह राणा को आमंत्रित किया गया था। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्र गान के पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया। बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम के पश्चात उनमें पुरस्कार वितरण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षित रखने हेतु पौधारोपण कार्यक्रम भी किया गया। समारोह के दौरान ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दिनेश शर्मा/बिजवासन/दिल्ली क्राइम प्रैस