INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

नाबालिक बालिका के साथ छेडछाड कर जान से मारने कि धमकी

मध्य प्रदेश, सारणी :-नाबालिक बालिका के साथ छेडछाड कर जान से मारने कि धमकी देने वाले दो आरोपियो को सारणी पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 21.06.26 को थाना सारणी में क्षेत्रांतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी इमरान खान के व्दारा पीडिता का बुरी नियत से हाथ पकडकर छेडछाड की है एवं आरोपी इमरान के दादा मोहम्मद मुस्तफा के व्दारा जाति सूचक गंदी गंदी गलियो देकर जान से मारने कि धमकी दिया है । उक्त सूचना पर थाना सारणी में अपराध क्रमांक 203/2026 धारा- 126(2),74,296(a),351(2), 3(5) बीएनएस , 7/8 पाक्सो एक्ट,3(1)(w)(i), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट  का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्यवाही : पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री विरेन्द्र जैन द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपीगणो की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी सारणी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस की टीम कर प्रकरण की गहन जांच प्रारंभ की। दिनांक 22.06.26 को आरोपी  इमरान खान पिता मुर्तजा अंसारी उम्र 18 साल एवं . मोहम्मद मुस्तफा पिता दिलजान अंसारी उम्र 66 दोनो निवासी जैरी चौकी शोभापुर पाथाखेडा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।  गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

 1. इमरान खान पिता मुर्तजा अंसारी उम्र 18 साल निवासी जैरी चौकी शोभापुर पाथाखेडा सारणी

 2. मोहम्मद मुस्तफा पिता दिलजान अंसारी उम्र 66 निवासी जैरी चौकी शोभापुर पाथाखेडा सारणी

 सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी  

थाना प्रभारी: निरीक्षक जयपाल इनवाती

उप निरीक्षक:  प्रीति पालेवार आरक्षक: महेश भलावी,सैनिक सुभाष.

संवाददाता: अभिषेक कुमार  सहयोगी:सोनू बड़ौदे