INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 21 मामलों वाला आरोपी जुनैद उर्फ हटेला गिरफ्तार

मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 21 मामलों वाला आरोपी जुनैद उर्फ हटेला गिरफ्तार

 ◾नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट DCP North District की #बाड़ाहिंदूराव थाना पुलिस की क्रैक टीम ने मोबाइल स्नैचिंग के आरोपी जुनैद उर्फ हटेला को गिरफ्तार किया है।
 ◾पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ स्नैचिंग के 21 मामले दर्ज हैं। गुप्त सूचना पर टीम ने झांसी रानी फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर उसे दबोचा।
 ◾तलाशी में आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, अलग-अलग कंपनियों के 41 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई है। 
◾ Delhi Police अब बरामद मोबाइल फोन के संबंध में जांच कर रही है कि वे किन वारदातों में छीने गए थे। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी छीने गए मोबाइल किसके जरिए बाजार में बेचता था। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली