फर्जी Paytm स्क्रीनशॉट दिखाकर दुकानदारों को ठगने वाला मल्टी-स्टेट साइबर गैंग गिरफ्तार...!
◾DCP North District ki Delhi Police की PS Cyber North टीम ने फर्जी Paytm/UPI स्क्रीनशॉट दिखाकर दुकानदारों को ठगने वाले मल्टी-स्टेट साइबर गैंग का पर्दाफाश किया है।
◾मामले में निखिल यादव उर्फ नाडा उर्फ नाला (22), शाहिना (27) और तरुण (25) को कार्रवाई के दायरे में लिया गया। पुलिस के अनुसार गैंग ने दुकानदारों के मोबाइल और UPI क्रेडेंशियल का फायदा उठाकर 30.81 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की।
◾ मुख्य आरोपी निखिल दिल्ली और मुंबई के कई मामलों में पहले से भी शामिल बताया गया है।
◾कार्रवाई DCP निहारिका भट्ट के सुपरविजन में Addl. DCP राम दुलेश मीणा, ACP विशाल धत्तरवाल, SHO रोहित गहलोत के नेतृत्व में ASI संदीप, कॉन्स्टेबल सुमित, अमन और विजय की टीम ने की। आगे की जांच जारी है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली
फर्जी Paytm स्क्रीनशॉट दिखाकर दुकानदारों को ठगने वाला मल्टी-स्टेट साइबर गैंग गिरफ्तार...!
Genral
27/08/2026 03:44 AM 63
X