वैजापुर में थकबाकीदारों पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई, तीन दुकानों पर सील
वैजापुर: शहर में बकाया वसूली के लिए वैजापुर नगर परिषद ने थकबाकीदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्याधिकारी भागवत बिघोत के निर्देश पर नगर परिषद प्रशासन ने शहर में सील अभियान चलाते हुए कई बकायेदारों पर कार्रवाई की।
इस अभियान के तहत स्टेशन रोड स्थित स्वर्गीय बालासाहेब पवार व्यापारी संकुल में तीन दुकानों को सील कर नगर परिषद के कब्जे में ले लिया गया। कार्रवाई के दौरान एक गाला धारक ने अपनी चार लाख रुपये की बकाया राशि तुरंत जमा कर दी।
इसके अलावा पानीपट्टी और घरपट्टी का भुगतान न करने वाले कुछ घरों के पानी कनेक्शन भी बंद कर दिए गए हैं। नगर परिषद प्रशासन के अनुसार संबंधित बकायेदारों को कई बार नोटिस दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की गई, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।
नगर परिषद की ओर से बताया गया कि शहर के विभिन्न प्रभागों में अभियान लगातार जारी है। थकबाकीदारों की सूची तैयार कर चरणबद्ध तरीके से पानी कनेक्शन काटे जा रहे हैं और जिन व्यावसायिक गालों का किराया बकाया है, उन दुकानों को भी सील किया जाएगा।
मुख्याधिकारी भागवत बिघोत ने सभी बकायेदारों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द बकाया राशि जमा कर जप्ती की कार्रवाई से बचें। बकाया राशि जमा करने के बाद पानी कनेक्शन दोबारा शुरू किया जाएगा और सील किए गए गालों को खोलने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
*रिपोर्टर : अशोक वर्णे दिल्ली क्राइम प्रेस*