नीला ड्रम हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा...!
◾ मेरठ के बहुचर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में जिला अदालत ने बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मौत की सजा सुनाई।
◾ दोनों को सौरभ राजपूत की हत्या और शव को छिपाने के मामले में दोषी ठहराया गया था। अभियोजन के मुताबिक, मार्च 2025 में सौरभ की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े किए गए और उन्हें नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से बंद कर दिया गया था।
◾ करीब 13 महीने चली सुनवाई में 126 तारीखों पर सुनवाई हुई और 22 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। 30 सितंबर को अदालत ने दोनों को दोषी करार दिया था।
◾ आज सजा सुनाते हुए अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए दोनों को मृत्युदंड दिया। फैसले के बाद सौरभ के परिवार ने इसे न्याय की जीत बताया।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली
नीला ड्रम हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा...!
Genral
14/10/2026 03:02 PM 6
X