INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जनसुनवाई में अधिकारियों को सख्त निर्देश: शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर तय समय में कराएं गुणवत्तापूर्ण समाधान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जनसुनवाई में अधिकारियों को सख्त निर्देश: शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर तय समय में कराएं गुणवत्तापूर्ण समाधान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न दूर-दराज के क्षेत्रों से आए फरियादियों व आम नागरिकों से सीधी मुलाकात की गई। इस दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिन्हें गंभीरतापूर्वक सुनते हुए निस्तारण की कार्रवाई शुरू की गई। जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के संबंध में अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए स्पष्ट किया गया कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्राप्त शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर धरातल पर पारदर्शी व संतोषजनक कार्रवाई सुनिश्चित करें। जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा। —निखिल सैनी, मुजफ्फरनगर (उ०प्र०)