INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में दिल्ली क्राइम प्रेस कार्ड बना पहचान और सुरक्षा का प्रतीक

मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में दिल्ली क्राइम प्रेस कार्ड बना पहचान और सुरक्षा का प्रतीक

मुजफ्फरनगर:
पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान जहाँ लाखों शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हैं, वहीं इस यात्रा में अनुशासन, पहचान और संस्थागत गरिमा का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना ब्लॉक अंतर्गत कस्बा गांव वजीराबाद निवासी शिव भक्त भोले नीरज अग्रवाल ने हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गाँव के प्राचीन महादेव मंदिर तक की पैदल कांवड़ यात्रा सफलता पूर्वक पूरी की। इस पूरी यात्रा के दौरान शिव भक्त नीरज अग्रवाल ने 'दिल्ली क्राइम प्रेस' के आइडेंटिटी कार्ड को धारण किया हुआ था। यात्रा के मार्ग में भीड़-भाड़, सुरक्षा चेकिंग और पड़ावों के दौरान इस प्रेस कार्ड ने न केवल उनकी एक जिम्मेदार और प्रामाणिक नागरिक के रूप में पहचान सुनिश्चित की, बल्कि पुलिस-प्रशासन व सेवा शिविरों में उन्हें एक विशेष सम्मान और सुगमता भी प्रदान की। यह इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि 'दिल्ली क्राइम प्रेस' का कार्ड केवल एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि समाज में विश्वसनीयता, सुरक्षा और अधिकारिक सम्मान का एक मजबूत प्रतीक है। —रिपोर्ट: निखिल सैनी, सहयोगी नीरज अग्रवाल