दिल्ली क्राइम नेशनल हिंदी न्यूज़पेपर द्वारा मुजफ्फरनगर SPM जिला अध्यक्ष जितेंद्र राठी का भव्य सम्मान
दिल्ली क्राइम प्रेस मुजफ्फरनगर टीम लीडर सत्येंद्र सैनी व रिपोर्टर रवि शंकर ने पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए थाना क्षेत्र भोपा से आए हुए जितेंद्र राठी को सम्मानित किया। उन्हें दिल्ली क्राइम नेशनल हिंदी न्यूज़पेपर की कॉपी' भेंट कर उनके अथक प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान,दिल्ली क्राइम प्रेस के प्रतिनिधियों ने जितेन्द्र राठी के समर्पण और निष्पक्षता की प्रशंसा की। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों को मान्यता देता है,बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम करने वाले अन्य लोगों को भी प्रेरित करता है दिल्ली क्राइम प्रेस की विस्तार पूर्वक जानकारी लेकर बहुत जल्द ही दिल्ली क्राइम प्रेस की सदस्यता ग्रहण करने का आश्वासन दिया इस अवसर पर न्यूज़ सपोर्टर मिंटू पाल व थाना क्षेत्र काकरोली से दीपक कुमार उपस्थित रहे
मुजफ्फरनगर SPM जिला अध्यक्ष जितेंद्र राठी को दिल्ली क्राइम नेशनल हिंदी न्यूज़ पेपर की कॉपी देकर सम्मानित किया गया
Genral
12/09/2026 04:04 AM 21
X