मुजफ्फरनगर सड़क दुर्घटना: तेज गति बनी काल,अनियंत्रित होकर गंदे नाले में पलटी कार।
मुजफ्फरनगर भोपा बस स्टैंड के पास गंदेनाले में तेज रफ्तार से आकर गिरी कार : उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड स्थित भोपा बस स्टैंड के पास रात लगभग 1:00 एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार ज्यादा तेज रफ्तार से थी जिसके चलते वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार नाले में जा गिरी कार गिरते ही पलट गई स्थानीय लोगों में तुरंत चार-पांच लोग नाले में कूदकर कार चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया जिसमें एक छोटा बच्चा भी बताया गया , बड़ी मसाकत के बाद कार को नाले से बाहर निकला गया कार पूरी तरह से डैमेज हो चुकी है इसलिए अपनी कार को स्पीड सीमा के दायरे में ही चलाएं
रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी