INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

DU में NSUI का हंगामा: VC कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन, X पोस्ट हटाने की मांग...!

DU में NSUI का हंगामा: VC कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन, X पोस्ट हटाने की मांग...!

◾उत्तरी दिल्ली स्थित #दिल्लीविश्वविद्यालय में NSUI से जुड़े छात्रों ने वाइस चांसलर (VC) कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। 
◾प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने X (पूर्व में ट्विटर) पर ऐसी पोस्ट साझा की, जिसमें जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों और छात्रों के शामिल न होने की बात कही गई। इसी के विरोध में छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
◾NSUI ने मांग की कि विश्वविद्यालय प्रशासन तत्काल उक्त X पोस्ट को हटाए और अपने रुख पर पुनर्विचार करे। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने पोस्ट वापस नहीं ली, तो विश्वविद्यालय स्तर पर बड़ा आंदोलन और उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 
◾छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय को निष्पक्ष रहकर छात्रों की आवाज़ और लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करना चाहिए।