INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

नरेला, दिल्ली में दिल्ली क्राइम प्रैस की धूम

नरेला, दिल्ली में दिल्ली क्राइम प्रैस की धूम
 

नरेला: बृहस्पतिवार के दिन दिल्ली क्राइम प्रैस की मीडिया एसोसिएट सीमा शर्मा के घर पर धार्मिक आयोजन होने के कारण ढ़ेर सारे नाते-रिश्तेदार तथा परिचित एकत्रित हुए थे। इस सुअवसर का लाभ उठाते हुए सीमा शर्मा ने दिल्ली क्राइम प्रैस की सक्रिय व तेज-तर्रार मीडिया एसोसिएट अनिता भोज व सह-कार्यकारी संपादक दिनेश शर्मा को आमंत्रित किया था। धार्मिक आयोजन की समाप्ति पर सीमा शर्मा व उनके पति राम गोपाल शर्मा ने उपस्थित जन समूह को दिल्ली क्राइम प्रैस की टीम से परिचित करवाया  तथा दिल्ली क्राइम प्रैस के पाठक बनने हेतु प्रार्थना की, जिसे दिनेश शर्मा ने दिल्ली क्राइम प्रैस के समाचार पत्र तथा संबंधित अन्य सामग्री के माध्यम से दिल्ली क्राइम प्रैस की नीतियों, कार्य-प्रणाली तथा जन-हित व जन-लाभ हेतु किए जा रहे कार्यों व तीनों प्लान्स से मिलने वाले धन लाभ से परिचित करवाया, तो अनिता भोज ने, एक महिला के दैनिक जीवन में दिल्ली क्राइम प्रैस कार्ड की उपयोगिता तथा आवश्यकता पर अपने अनुभव साझा किए। उपस्थित लोगों द्वारा दिल्ली क्राइम प्रैस की प्रशंसा की गयी तथा अनेक लोगों ने दिल्ली क्राइम प्रैस के साथ एसोसिएट होने की इच्छा जाहिर की। दिल्ली क्राइम प्रैस की सदस्यता लेने के इच्छुक सभी लोगों के जरूरी कागजात तथा धन राशि सीमा शर्मा ने जल्द ही जमा करवाने का वायदा किया तथा दिल्ली क्राइम प्रैस की टीम को जलपान कराने के पश्चात् ग्रुप फोटो खिंचवा कर विदा किया।

दिनेश शर्मा/दिल्ली क्राइम प्रैस