INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

गंगा को दूषित करने वालों पर भड़का राष्ट्रीय सनातनी संगठन; प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

गंगा को दूषित करने वालों पर भड़का राष्ट्रीय सनातनी संगठन; प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

रुड़की। पतित पावनी मां गंगा की पवित्रता से खिलवाड़ और सनातन आस्था को ठेस पहुंचाने वाली घटनाओं को लेकर राष्ट्रीय सनातनी संगठन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। संगठन के संस्थापक आचार्य प्राणनाथ को पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में गंगा जी में मृत पशु और मुर्गे के अवशेष बहाए जा रहे हैं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए हैं। संगठन ने कहा कि हरिद्वार के हर की पौड़ी से आने वाली यह धारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और दिल्ली तक पेयजल आपूर्ति का मुख्य स्रोत है। जगह-जगह घाटों और मंदिरों पर सनातनी श्रद्धा के साथ आचमन, स्नान और पूजा-आरती करते हैं। ऐसे में कुछ विधर्मियों द्वारा इसमें मृत पशु और कूड़ा डालना न केवल निंदनीय है, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर प्रहार है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी के आदेशानुसार संगठन की एक टीम, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, राष्ट्रीय सुरक्षा अध्यक्ष मनोज कुमार और राष्ट्रीय संरक्षक राजकुमार सैनी शामिल रहे, ने थाना पिरान कलियर, एसएसपी देहात और नगर निगम कार्यालय रुड़की को लिखित सूचना दी है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इन धर्म विरोधी कार्यों पर जल्द रोक नहीं लगाई, तो संगठन अपने स्तर पर जांच और मोर्चा खोलने को मजबूर होगा। संगठन ने गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार गंगा के 500 मीटर के दायरे में मीट की दुकानें प्रतिबंधित हैं, फिर भी प्रशासन की नाक के नीचे ये दुकानें कैसे संचालित हो रही हैं? उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे राज्य और केंद्र सरकार तक इस मामले को लेकर जाएंगे। इस दौरान राष्ट्रीय संरक्षक राजकुमार सैनी, राष्ट्रीय सुरक्षा अध्यक्ष मनोज कुमार, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनुज बजरंगी, जिला अध्यक्ष अजीत बजरंगी, उपाध्यक्ष राजू नायक, गौरव शर्मा, राजीव ठाकुर, रोहित सैनी सहित भारी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: निखिल सैनी, सहयोगी पंकज (रुड़की