INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

बदायूं पहुंचे नवागत डीआईजी मुनिराज जी, पुलिस अधिकारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक

बदायूं पहुंचे नवागत डीआईजी मुनिराज जी, पुलिस अधिकारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक
बदायूं।
नवागत पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बरेली परिक्षेत्र मुनिराज जी शनिवार को जनपद बदायूं पहुंचे। पुलिस लाइन में उन्हें गार्द सलामी देकर स्वागत किया गया। इसके बाद पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी मुनिराज जी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून एवं शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) की सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीआईजी ने अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जरूरी निर्देश दिए।

संवाददाता: एके सोनी
सहयोगी: ताहिर हुसैन, बदायूं