INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

अब राशन सिस्टम में AI की एंट्री, 2031 तक चलेगी स्मार्ट-पीडीएस योजना

अब राशन सिस्टम में AI की एंट्री, 2031 तक चलेगी स्मार्ट-पीडीएस योजना

नई दिल्ली। अब सरकारी राशन व्यवस्था पूरी तरह बदलने वाली है। केंद्र सरकार ने ‘स्मार्ट-पीडीएस’ योजना को साल 2031 तक जारी रखने का फैसला लिया है। सरकार का कहना है कि नई तकनीक और एआई सिस्टम से राशन बांटने में पारदर्शिता बढ़ेगी और फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद राशन कार्ड धारकों की पहचान डिजिटल तरीके से होगी। सरकार लाभार्थियों का रियल टाइम रिकॉर्ड तैयार करेगी, जिससे गलत नाम हटाने और सही लोगों तक अनाज पहुंचाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा राशन से जुड़ी शिकायतें अब फोन कॉल, व्हाट्सऐप और चैटबॉट के जरिए भी दर्ज कराई जा सकेंगी। सरकार का दावा है कि इससे लोगों की परेशानियां जल्दी सुनी जाएंगी। राशन ढोने वाली गाड़ियों पर भी नजर रखी जाएगी। अनाज की बोरियों पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे ताकि माल कहां से चला और कहां पहुंचा, इसकी पूरी जानकारी मिल सके। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश के करीब 80 करोड़ लोग हर महीने राशन योजना का फायदा लेते हैं। माना जा रहा है कि नई तकनीक आने से राशन वितरण पहले से ज्यादा आसान और पारदर्शी होगा।

पत्रकार - लव कुमार