INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

अब राशन की दुकानों पर भी जमा होंगे बिजली बिल, खाद्य एवं रसद विभाग ने जारी किए निर्देश

अब राशन की दुकानों पर भी जमा होंगे बिजली बिल, खाद्य एवं रसद विभाग ने जारी किए निर्देश

17/06/2026 लखनऊ। प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब बिजली बिल जमा करने के लिए अलग से बिजलीघर या जनसेवा केंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। खाद्य एवं रसद विभाग ने उचित दर (राशन) की दुकानों पर स्थापित ई-पॉस मशीनों के माध्यम से बिजली बिल जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इस व्यवस्था का उद्देश्य उपभोक्ताओं को नजदीक में भुगतान सुविधा उपलब्ध कराना तथा उचित दर विक्रेताओं की आर्थिक आय में वृद्धि करना है। नई व्यवस्था के तहत राशन दुकानों पर मौजूद ई-पॉस मशीनों से उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे। खाद्य एवं रसद विभाग ने सभी जिलाधिकारियों एवं जिला पूर्ति अधिकारियों को योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा उचित दर विक्रेताओं के प्रशिक्षण में सहयोग देने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा और बिजली बिल भुगतान प्रक्रिया अधिक आसान एवं सुविधाजनक बनेगी।

रिपोर्टर - लव कुमार