बदायूं, 09 जून। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के दौरान जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस क्रम में महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज, उझानी सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर अधिकारियों ने परीक्षा की शुचिता, सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं तथा पूरी प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
एके (पीयूष) सोनी, संवाददाता बदायूं