INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर दिल्ली प्रकृति मेट्रो पार्क में भव्य जन्मोत्सव का आयोजन!

बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर दिल्ली प्रकृति मेट्रो पार्क में भव्य जन्मोत्सव का आयोजन

शास्त्री पार्क, नई दिल्ली: भारतीय संविधान के वास्तुकार और मानवता के मसीहा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती शास्त्री पार्क क्षेत्र में अपार उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। जन्मोत्सव-2026 के इस विशेष आयोजन को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मोत्सव आयोजित किया गया। ​कार्यक्रम स्थल को शास्त्री पार्क, दिल्ली में फूलों और बाबा साहेब की विशाल तस्वीरों से सजाया गया था। इस जन्मोत्सव को DMRC परिवार ने सामूहिक रूप से आयोजित किया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को पुष्प अर्पित कर नमन किया। "135वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ" के संदेश के साथ पूरा माहौल राष्ट्रवाद और एकता के रंग में रंगा हुआ था।​आयोजन के मुख्य मंच पर बच्चों और युवा कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को नृत्य और नाटकों के माध्यम से दर्शाया।

रिपोर्टर: निखिल सैनी, सहयोगी मुजम्मिल अंसारी