कार्तिक पूर्णिमा के सुअवसर पर बासी धाम और श्री राम धाम घाट पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगायी
उ प्र कुशीनगर पड़रौना,विकास खंड बिशुनपूरा के बासी धाम व राम घाट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान, गऊ दान हेतु पुण्य का लाभ प्राप्त करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त जन पधारें। लोगों का कहना है कि सौ बार काशी में स्नान करें और एक बार बासी मे स्नान करें दोनों में एक बराबर पुण्य मिलता है। दरअसल इस लिए ज्यादा मान्यता है कि जिस समय भगवान प्रभु श्री राम चन्द्र जी जनकपुर से शादी करके माता जानकी जी के साथ और अयोध्या बासी पूरे बाराती के साथ यही पर बिश्राम किए थे। तभी से इस पुण्य स्थान की ज्यादा महत्ता है। इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के अनेक सामाज सेवी कार्यकर्ताओ ने श्रद्धालुओं के लिए सेवा समर्पण की। इन समाज सेवी और कार्य कर्ताओ द्वारा जगह जगह मुफ्त पानी, चाय, नास्ता, मीठा, फल, प्रसाद वितरण किया गया। सेवा कार्य में श्री जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष और दिल्ली क्राइम प्रेस के मेंबर देवी कांत पांडे के अलावा योगेश पांडे,विनय पांडे, बसंत प्रसाद , धीरज सिंह, वीरेंद्र पांडे, पिन्टू, अंगद सिंह, शिव पूजन प्रसाद उपस्थित रहे l इसके अलावा दिल्ली क्राइम प्रेस के पूर्व प्रेस रिपोर्टर और दिल्ली क्राइम भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा मे एरिया ऐडवाइजर नागेन्द्र प्रजापति तथा एन o पी o जे o क्वीज एवं एन o पी o एजुकेशनल ट्रस्ट के आयोजक और सहयोजक संजय कुशवाहा द्वारा बासी धाम स्नान मेला में निःशुल्क रैनबसेरा शिविर सेवा लगाई गई। इस सेवा में इनके साथ साथ अरुण वर्मा, दुर्गेश चौधरी, आदित्य प्रजापति, श्रवण कुमार, संदीप चन्द्र प्रजापति,सौरव उपाध्याय, मिन्टू प्रजापति, सूरज चौधरी, सूचित प्रजापति, राहुल वर्मा, नीतेश प्रजापति इन सभी लोगों का अहम योगदान रहा।
प्रेस रिपोर्टर आर एन सिंह एवं महमूद आलम (डिस्ट्रिक्ट एडवाइजर )
कार्तिक पूर्णिमा के सुअवसर पर बासी धाम और श्री राम धाम घाट पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगायी
Genral
25/11/2026 05:13 AM 65
X