सर्व पितृ मोक्ष महायज्ञ व भागवत कथा के पंचम दिवस में व्यास जी ने किया बाल लीलाओं का मनमोहक वर्णन
हरिद्वार/उत्तराखंड: राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा संचालित सर्व पितृ मोक्ष प्राप्ति 5 कुण्डीय महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। कथा के पांचवें दिन श्रद्धेय व्यास जी ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का अत्यंत रसपान कराया और उनके आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस पावन अवसर पर पूज्य व्यास जी के पिता श्री देवेन्द्र सोनी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही जन निर्माण पार्टी के समाजसेवी लोकेश कुमार सैनी जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कमलेश देवी जी तथा चौधरी रोहित जी ने भी कार्यक्रम में सादर सहभागिता की। कथा के दौरान छोटे-छोटे बच्चों द्वारा श्री कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित बेहद सुंदर नाट्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसकी मनमोहक प्रस्तुति ने पांडाल में मौजूद सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सैनी जी ने घोषणा करते हुए बताया कि आगामी पितृ अमावस्या के पावन अवसर पर संगठन द्वारा उत्तराखंड की देवभूमि पर पहली बार 'सर्व पितृ मोक्ष प्राप्ति 108 कुण्डीय महायज्ञ' का ऐतिहासिक व भव्य आयोजन किया जाएगा। —रिपोर्ट: निखिल सैनी, सहयोगी संजय सैनी (हरिद्वार)
सर्व पितृ मोक्ष महायज्ञ व भागवत कथा के पंचम दिवस में व्यास जी ने किया बाल लीलाओं का मनमोहक वर्णन
Genral
07/10/2026 11:00 AM 21
X