INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर बगरैन के युवाओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकाली गई।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर बगरैन के युवाओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकाली गई।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ की गई। इसके बाद तिरंगा यात्रा मानकपुर रोड से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए स्टेडियम में समापन के साथ संपन्न हुई।
रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। पूरे मार्ग में
“इंकलाब जिंदाबाद”,
“सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा”,
“वंदे मातरम्”,
“भारत माता की जय” और
“जय हिंद”
जैसे नारों से वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।
इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करना रहा।

बदायूँ से संवाददाता: एके सोनी