सबलपुर बीतरा में शेखर राजपूत की अनूठी पहल, वरिष्ठ पत्रकार लव कुमार के छोटे भाई ने राहगीरों को पिलाया ठंडा रूह अफ़ज़ा
भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से सबलपुर बीतरा निवासी शेखर राजपूत ने अपने शोरूम पर आने-जाने वाले राहगीरों और यात्रियों के लिए ठंडे रूह अफ़ज़ा की व्यवस्था की। पूरे दिन उन्होंने स्वयं लोगों को शरबत पिलाकर सेवा और मानवता का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया।तेज गर्मी में सफर कर रहे लोगों ने रूह अफ़ज़ा पीकर राहत महसूस की और शेखर राजपूत की इस पहल की जमकर सराहना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि आज के समय में जब लोग अपने कामों में व्यस्त रहते हैं, ऐसे में बिना किसी स्वार्थ के राहगीरों की सेवा करना प्रेरणादायक है।
शेखर राजपूत ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाना और उन्हें कुछ पल की राहत देना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार समाज के लिए छोटे-छोटे सेवा कार्य करे, तो जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिल सकती है। शेखर राजपूत की इस सामाजिक पहल की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है। लोगों ने इसे मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए अन्य लोगों से भी ऐसे नेक कार्यों में आगे आने की अपील की।
पत्रकार - लव कुमार