कोर्ट पेशी से पहले गैंगरेप के आरोपियों पर फूटा लोगों का गुस्सा, भागने की कोशिश के बीच पुलिस के सामने मचा हंगामा....!
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में गैंगरेप और अपहरण के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेशी के लिए लेकर जा रही थी। रास्ते में पुलिस का वाहन तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को पैदल कोर्ट की ओर ले जाना शुरू किया। इसी दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर भागने की कोशिश की, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने आरोपियों को घेर लिया और उन पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया और आरोपियों को सुरक्षित कोर्ट तक पहुंचाया। घटना के दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली
कोर्ट पेशी से पहले गैंगरेप के आरोपियों पर फूटा लोगों का गुस्सा, भागने की कोशिश के बीच पुलिस के सामने मचा हंगामा....!
Genral
29/07/2026 05:42 AM 85
X