INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

ग्राम बगरैन की गली में जलभराव से लोग परेशान, PCC सड़क निर्माण की उठी मांग

ग्राम बगरैन की गली में जलभराव से लोग परेशान, PCC सड़क निर्माण की उठी मांग

विकास खंड वजीरगंज के ग्राम बगरैन स्थित बिसौली रोड की गली नं. 4 (कश्यप/बाली गली) में बरसात के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। गली कच्ची होने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही पानी भर जाता है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों के अनुसार गली में पानी भरे रहने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का निकलना मुश्किल हो जाता है। वहीं मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। कई बार दोपहिया व चारपहिया वाहन गली में फँस जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
इस समस्या को लेकर ग्राम बगरैन निवासी पीयूष सोनी एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा गली में PCC (सीमेंट कंक्रीट) सड़क निर्माण कराए जाने की मांग उठाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो आने वाले बरसात के मौसम में हालात और खराब हो सकते हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए गली में जल्द से जल्द PCC सड़क निर्माण कराया जाए, ताकि जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

संवाददाता एके सोनी