INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दिल्ली में 'मौत का गड्ढा': जनकपुरी में 15 फीट गहरे गड्ढे ने ली युवक की जान

दिल्ली में 'मौत का गड्ढा': जनकपुरी में 15 फीट गहरे गड्ढे ने ली युवक की जान

​घटना:-25 वर्षीय युवक कमल ध्यानी की दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा खोदे गए एक खुले गड्ढे में गिरकर मौत।
​स्थान:-जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर के पास (B3B ब्लॉक) वेस्ट दिल्ली
​समय:-हादसा गुरुवार (5 फरवरी 2026) की देर रात हुआ. शव शुक्रवार सुबह बरामद किया गया।
​लापरवाही:-निर्माण कार्य साइट पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड था, न ही रात के समय लाइट या कोई बैरिकेडिंग।

कैलाशपुरी निवासी कमल ध्यानी, जो रोहिणी स्थित एक कॉल सेंटर में कार्य करते थे, गुरुवार रात ऑफिस से घर लौट रहे थे। रात करीब 12:22 बजे उनकी बाइक अनियंत्र होकर सड़क के बीचों-बीच खोदे गए 15 से 20 फीट गहरे सीवेज के गड्ढे में बाइक जा गिरी।
जिसके चलते ​तड़पकर हुई मौत बताया जा रहा है कि कमल पूरी रात उस गड्ढे में पड़े रहे। परिवार वालो ने रातभर उन्हें ढूंढने की कोशिश की, कई थानों के चक्कर काटे, लेकिन सुबह 8 बजे एक महिला द्वारा सूचना मिलने पर उनका शव बरामद हुआ।
​प्रशासनिक कार्यवाही और राजनीति
​गिरफ्तारी:-पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है।
​निलंबन:-दिल्ली जल बोर्ड ने शुरुआती जांच के बाद तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।
​सियासी घमासान:-इस घटना ने दिल्ली में AAP और BJP के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क पिछले कई महीनों से खुदी हुई है।

परिवार वालो का गंभीर आरोप:-
​कमल के परिवार का आरोप है कि यदि पुलिस और प्रशासन ने रात में मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर जागरूकता दिखाई होती, तो शायद कमल की जान बचाई जा सकती थी। भाई करण ने इसे हादसा नहीं बल्कि प्रशासनिक हत्या बताया है।

संवाददाता:-अभिषेक कुमार, दिल्ली