यमुना में फैला जहर: बुराड़ी में मरी मछलियों का अंबार, जलीय जीवन पर मंडरा रहा बड़ा संकट...!
उत्तरीदिल्ली के बुराड़ी, सोनिया विहार के पास यमुना में मृत मछलियों के मिलने से हड़कंप मच गया है। नदी के जलस्तर के सामान्य होने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में जलीय जीवों की सामूहिक मौत ने यमुना की सेहत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय किसानों और मछुआरों के अनुसार, करनाल की चमड़ा मिलों तथा पानीपत-सोनीपत के उद्योगों से छोड़ा गया अशोधित और जहरीला गंदा पानी यमुना में मिलने से यह स्थिति पैदा हुई है। राहत की बात यह है कि स्थिति नियंत्रण में नहीं है, बल्कि पानी में जहर का असर अभी भी बना हुआ है, जिससे मछुआरों के समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। प्रदूषण के इस गंभीर मंजर ने एक बार फिर अधिकारियों की कार्यप्रणाली और नदी के रखरखाव की पोल खोल दी है। पानी के नमूनों की जांच के बाद ही सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली
यमुना में फैला जहर: बुराड़ी में मरी मछलियों का अंबार, जलीय जीवन पर मंडरा रहा बड़ा संकट...!
Genral
18/10/2026 06:00 AM 27
X