INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में होली मिलन समारोह व फूलों की होली खेलते हुए पुलिस परिवार

रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के साथ खेली गयी फूलों की होली।

अधिकारीगण पुलिस परिवार के सदस्य़ों व रिक्रट आरक्षियों द्वारा दी गयी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।  रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा व उनकी धर्मपत्नी डॉ0 नीलम राय पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ फूलों की होली खेली गई।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षियों को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य एवं सेवा जीवन में निरंतर सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजनों से पुलिस परिवार के बीच आपसी सहयोग, सामंजस्य एवं उत्साह की भावना को बल मिलता है। होली मिलन समारोह के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारीगण, पुलिस परिवार के सदस्य़ों व रिक्रूट आरक्षियों द्वारा होली से संबंधित गीत, संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया तथा पूरे परिसर में उत्सव का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं रिक्रूट आरक्षियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा उत्साहपूर्वक इस पर्व को मनाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर  सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात  अतुल कुमार चौबे, सहायक पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ के0 मिश्रा सहित पुलिस परिवार के सदस्य, रिक्रूट आरक्षीगण व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।


 रिपोर्टर सत्येंद्र सैनी