वैजापुर में कत्लखाने पर पुलिस का छापा 22 गोवंशों को कराया मुक्त, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
*वैजापूर* : शहर से कुछ दूरी पर बेलगांव रोड पर स्थित एक अवैध कत्लखाने पर पुलिस ने छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने वहां बांधकर रखे गए 22 गोवंशों को मुक्त कराया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस स्थान पर अवैध रूप से बड़े पैमाने पर गोवंशों को काटने के लिए रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक सरजीत तायवाले के नेतृत्व में टीम ने शनिवार रात छापा मारा। छापेमारी के दौरान पाया गया कि कई जानवरों को अमानवीय तरीके से बांधकर रखा गया था। मौके पर खून के निशान भी मिले, जिससे वहां अवैध गतिविधियों की पुष्टि हुई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।
रिपोर्टर : अशोक मोहनराव वर्णे