टीकरी कलां में CNG पंप पर जोरदार ब्लास्ट, कर्मचारी की मौत...!
राजधानी दिल्ली के टीकरी कलां इलाके में आज एक CNG पंप पर अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक ट्रक से पंप में CNG गैस भरी जा रही थी
ब्लास्ट इतना तेज था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में गैस भरने का काम कर रहे एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।
टीकरी कलां में CNG पंप पर जोरदार ब्लास्ट, कर्मचारी की मौत...!
Genral
20/08/2026 09:48 AM 17
X