INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

जमशेदपुर में 108वें गणेश उत्सव की तैयारी तेज, 14 सितंबर से होगा भव्य शुभारंभ

जमशेदपुर में 108वें गणेश उत्सव की तैयारी तेज, 14 सितंबर से होगा भव्य शुभारंभ

जमशेदपुर:
शहर में गणेश उत्सव की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। जमशेदपुर के सबसे पुराने और प्रसिद्ध गणेश उत्सवों में शामिल बाला गणपति विलास इस वर्ष अपना 108वां गणेश उत्सव मनाने जा रहा है। कदमा गणेश पूजा मैदान में 14 सितंबर को विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उत्सव का शुभारंभ होगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का यह सिलसिला 30 सितंबर तक चलेगा। उत्सव के दौरान कदमा गणेश पूजा मैदान में बड़े पैमाने पर भव्य मेले का भी आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल, मनोरंजन के साधन और आकर्षण लोगों के लिए खासा आकर्षण का केंद्र रहेंगे। गणेश उत्सव को लेकर आसपास के क्षेत्रों के लोगों में भी काफी उत्साह है। 108वें गणेश उत्सव के उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने की तैयारी है। समारोह में कई गणमान्य अतिथियों और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक मंगल कालिंदी सहित अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। वहीं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास के भी कार्यक्रम में आगमन की बात कही जा रही है। बाला गणपति विलास का यह ऐतिहासिक आयोजन जमशेदपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। 108वें वर्ष के इस विशेष गणेश उत्सव को यादगार बनाने के लिए आयोजकों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। भव्य पूजा पंडाल, मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कारण इस बार उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और शहरवासियों के पहुंचने की उम्मीद है। —रिपोर्टर: अभिषेक कुमार पोद्दार (झारखंड)