प्रॉपर्टी डीलर अपहरण व धमकी केस: टिल्लू गैंग का सदस्य पवन उर्फ मक्खी गिरफ्तार....!
दिल्ली पुलिस ने टिल्लू ताजपुरिया गैंग के कथित सक्रिय सदस्य पवन कुमार उर्फ मक्खी को गिरफ्तार कर लिया है। वह आउटर नॉर्थ दिल्ली के अलीपुर क्षेत्र में हुई अपहरण और धमकाने की वारदात में वांछित था। पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर राकेश कुमार की शिकायत पर 29 अक्टूबर 2026 को अलीपुर थाने में केस दर्ज हुआ था। आरोप है कि 27 अक्टूबर को पवन उर्फ मक्खी और नरेंद्र उर्फ भोलू ने राकेश को जबरन स्कॉर्पियो-एन कार में बिठाया और अलग-अलग स्थानों पर बंधक रखा। आरोपियों ने बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी, पुराने केस वापस लेने तथा कोर्ट में गवाही न देने का दबाव बनाया। उन पर जबरन समझौता पत्र पर दस्तखत कराने का भी आरोप है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क की जांच कर रही है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली
प्रॉपर्टी डीलर अपहरण व धमकी केस: टिल्लू गैंग का सदस्य पवन उर्फ मक्खी गिरफ्तार....!
Genral
23/11/2026 05:03 AM 45
X