डीसी नीतीश कुमार सिंह की सख्ती से बढ़ा जन-विश्वास, आदित्यपुर में अपराध पर लग रहा अंकुश
सरायकेला-खरसावां जिले की कमान जब से नए उपायुक्त श्री नीतीश कुमार सिंह ने संभाली है, तब से आम जनता के बीच सुरक्षा और निर्भय होकर जीने की एक नई उम्मीद जगी है। हाल के दिनों में जिले का प्रमुख औद्योगिक और आवासीय क्षेत्र आदित्यपुर लगातार हो रही गोलीबारी, चाकूबाजी और आपराधिक घटनाओं के कारण चर्चा में बना हुआ था। इस वजह से स्थानीय निवासियों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल पनपने लगा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि उपायुक्त की कार्यशैली और अपराध के प्रति नीति से आदित्यपुर और आसपास के क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बहाल करने में काफी मदद मिल रही है।
ट्रेनी रिपोर्टर: अभिषेक पोद्दार BVC446004