INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस पर उठे सवाल, ठेके के सामने बुलेट से पटाखे छोडते हुआ वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस पर उठे सवाल, ठेके के सामने बुलेट से पटाखे छोडते हुआ वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर
अलमासपुर ठेके के सामने बुलेट बाइक से पटाखे फोड़ने का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मुजफ्फरनगर। अलमासपुर स्थित शराब ठेके के सामने एक व्यक्ति द्वारा बुलेट बाइक से पटाखे फोड़ने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार व्यक्ति सड़क पर बुलेट से पटाखे फोड़ता नजर आ रहा है। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों में भी हलचल दिखाई दी। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह पटाखे फोड़ने से सड़क सुरक्षा और किसी अप्रिय घटना की आशंका को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर वीडियो की जांच करने और नियमों के उल्लंघन की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
 रिपोर्टर सतेन्द्र सैनी