बारिश ने खोली बुराड़ी के विकास की पोल: मुख्य सड़क बनी तालाब, जलभराव से थमी रफ्तार; स्कूली बच्चे, राहगीर और वाहन चालक बेहाल...!
दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में हुई बारिश के बाद मुख्य सड़क पर भारी जलभराव ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सड़क पर कई जगह पानी भर जाने से पैदल चलने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटे दोपहिया वाहनों का आवागमन लगभग पूरी तरह बंद हो गया, जबकि बड़े वाहनों की रफ्तार भी प्रभावित रही। जलभराव के कारण लोगों को घंटों जाम और असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर बारिश के बाद यही स्थिति बन जाती है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं निकाला गया। सरकार द्वारा अधिकारियों को समय-समय पर सख्त निर्देश दिए जाने के बावजूद हालात में कोई खास सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। लोगों का आरोप है कि विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच बुराड़ी की जनता आज भी बदहाल सड़कों, जलनिकासी की खराब व्यवस्था और राजनीतिक उदासीनता का खामियाजा भुगतने को मजबूर है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली
बारिश ने खोली बुराड़ी के विकास की पोल: मुख्य सड़क बनी तालाब, जलभराव से थमी रफ्तार; स्कूली बच्चे, राहगीर और वाहन चालक बेहाल...!
Genral
29/07/2026 05:47 AM 335
X