माधवपुरम में बारिश बनी आफत: मदरसे वाली गली में जलभराव से स्थानीय निवासी परेशान
मेरठ: माधवपुरम सेक्टर-3 (1) बी में हल्की सी बारिश के कारण ही क्षेत्र की मदरसे वाली गली में भीषण जलभराव हो जाता है। स्थिति यह रहती हैं कि कई घंटे बीत जाने के बाद भी पानी की निकासी नहीं हो पाती, जिससे सड़क लबालब भरी रहती है। पानी भरा होने के कारण स्थानीय लोगों और पैदल चलने वालों का निकलना मुश्किल हो जाता है। इस प्रकार नालियों की सफाई न होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से नगर निगम के दावों की पोल लगातार खुलकर सामने आ रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर बार बारिश में यही हाल होता है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अब देखना यह है यह कि कब प्रशासन की आँखे खुलती है और स्थानीय निवासियों को इस गंभीर समस्या से निजात मिलती है।
रिपोर्टर: शाहिद हसन, सहयोगी फौलाद कुरैशी (मेरठ)