INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

लोक कल्याण हेतु समर्पिता रजनी गुप्ता

*लोक कल्याण हेतु समर्पिता रजनी गुप्ता*

 

*दिनेश शर्मा /दिल्ली क्राइम प्रैस*

 

समाज व देश हित हेतु किए जाने वाले, लोक कल्याण व जन लाभों के लिए स्वैछिक अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले परोपकारी लोगों की हमारे देश में कमी नहीं है परंतु यदि एक महिला, अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए, बिना किसी प्रचार की आशा रखते हुए, विगत 15 वर्षों से अनेकानेक परोपकारी कार्यों में संलग्न है तो निश्चित रूप से उक्त महिला प्रशंसा की पात्रा हैं।

पीतमपुरा, दिल्ली की रहने वाली रजनी गुप्ता, देखने में भले ही साधारण महिला प्रतीत होती हैं परंतु अपनी असाधारण इच्छा शक्ति एवम् दयालु हृदय के कारण, न केवल मनुष्यों के उत्थान हेतु सक्रिय हैं बल्कि मूक जीव-जंतुओं व पेड़-पौधों के जीवन बचाने के लिए भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहीं।

जहां एक ओर इन्होंने समाज में फैली कुरीतियों के विरुद्ध अभियान छेड़ा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर गरीब बच्चों की शिक्षा-दीक्षा व उचित लालन पालन के लिए उनके माता-पिता को आर्थिक सहयोग भी देती रहती हैं। पर्यावरण के प्रति जागरुकता का परिचय देते हुए वृक्षारोपण तथा उनकी सार संभाल के कार्यों में भी संलग्न हैं। विभिन्न गौशालाओं में गौ माता को संरक्षण व उचित देखभाल के लिए, अपना शारीरिक श्रम देने के साथ आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु भी उपस्थित हैं।

इन सब गतिविधियों के अलावा रजनी गुप्ता "मानव सर्व समाज एवम् पशु कल्याण ट्रस्ट" की संस्थापिका व राष्ट्रीय अध्यक्षा भी हैं। "अग्रवाल वैश्य समाज" की दिल्ली में उपाध्यक्षा व हरियाणा में कोर कमेटी सदस्या भी हैं। "सनातन हिंदू महा संगठन" की दिल्ली उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं।

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की महामंत्री भी रह चुकी हैं तो खेलों के प्रति अपनी रुचि तथा बच्चों के शारीरिक विकास के प्रति जागरुक होने के कारण "इण्डिया सपोर्टस् संघ" की महामंत्री भी रह चुकी हैं।

 

ऐसी सक्रिय व चेतन व्यक्तित्व की स्वामिनी रजनी गुप्ता ने दिल्ली क्राइम प्रैस के मुख्यालय में आ कर दिल्ली क्राइम प्रैस के लोक कल्याण हेतु किए जा रहे कार्यों के विषय में जाना, समझा और अंततः दिल्ली क्राइम प्रैस को ज्वाइन किया। यह इस बात का जीवंत प्रमाण है कि दिल्ली क्राइम प्रैस केवल कागजों में नहीं, जमीनी स्तर पर भी लोक कल्याण हेतु कार्यरत है।