रामलीला कमेटी द्वारा दिल्ली क्राइम प्रैस के सदस्य का सम्मान
4 सितंबर जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर पूर्वी दिल्ली की तिकोना पार्क, वेलकम कालोनी स्थित श्री दुर्गा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह राठौड़ द्वारा दिल्ली क्राइम प्रैस के मीडिया एसोसिएट रविन्द्र को जन्माष्टमी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु आमंत्रित किया गया था। जहां रविन्द्र ने इस कार्यक्रम में न केवल सक्रिय रूप से भाग लिया बल्कि रामलीला कमेटी के अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर भजन भी गाए। कार्यक्रम के समापन के पश्चात रविन्द्र ने उपस्थित समुदाय को दिल्ली क्राइम प्रैस की जन हित व जन लाभ नीतियों तथा कार्यप्रणाली से अवगत किया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुखबीर सिंह राठौड़ ने दिल्ली क्राइम प्रैस की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा जल्द ही दिल्ली क्राइम के साथ एसोसिएट होने की इच्छा भी प्रगट की।
दिनेश शर्मा/दिल्ली क्राइम प्रैस