INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

बुराड़ी में बदमाशों का तांडव, दो सगे भाइयों से लूटपाट के बाद उनकी नई बुलेट बाइक में आग लगाई...!

बुराड़ी में बदमाशों का तांडव, दो सगे भाइयों से लूटपाट के बाद उनकी नई बुलेट बाइक में आग लगाई
राजधानी दिल्ली के #बुराड़ी इलाके में दीपावली की रात बदमाशों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। वेस्ट कमल विहार के गांधी चौक पर 10 से 15 युवकों ने बुलेट सवार दो सगे भाइयों को घेरकर उनके साथ मारपीट और लूटपाट की। 
पीड़ितों के मुताबिक, दोनों भाई रिश्तेदार के यहां से दीपावली मिलन समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने करीब 18 हजार रुपये लूट लिए और पुलिस को कॉल करने की कोशिश करने पर उनके मोबाइल फोन तोड़ दिए। इसके बाद दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों और चाकुओं से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी उनकी नई बुलेट बाइक में आग लगाकर फरार हो गए। घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर Delhi Police की बुराड़ी थाना पुलिस पहुंची वा जांच में जुटी फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम छापे मारी कर रही है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली