INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

*‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत राशन डीलर ने लगाया पौधा*

*12 जुलाई 2026*बिजनौर। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत सभी उचित दर (राशन) विक्रेताओं को पौधारोपण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में राशन डीलर *भारती राजपूत* और उनके पति *लव कुमार* ने अपनी उचित दर दुकान परिसर में एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं तथा स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पौधारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

*‘एक पेड़ माँ के नाम’* अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान के तहत राशन डीलरों की सहभागिता पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

 

*पत्रकार – लव कुमार*