तेज आंधी-तूफान व बारिश से हुई मौतों पर पीड़ित परिवारों को मिली सहायता राशि
बदायूं। जनपद में हाल ही में आई तेज आंधी, तूफान एवं बारिश के दौरान हुई दुःखद घटनाओं में दो महिलाओं की असामयिक मृत्यु हो गई थी।
ग्राम तर्क परौली, परगना इस्लामनगर, तहसील बिसौली निवासी श्रीमती लक्ष्मी देवी पत्नी श्री अमर सिंह की पेड़ गिरने से दबकर मृत्यु हो गई थी। वहीं ग्राम फतेहपुर बीरमपुर, तहसील बिसौली निवासी श्रीमती रामश्री पत्नी श्री छत्रपाल की टीन शेड गिरने से मौत हो गई थी।
शासन द्वारा अनुमन्य सहायता राशि पीड़ित परिवारों को प्रदान की गई। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री एवं जिलाधिकारी बदायूं की उपस्थिति में परिजनों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।
मंत्री एवं जिलाधिकारी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव प्रशासनिक सहायता का भरोसा दिलाया
संवाददाता : एके सोनी दिल्ली क्राइम प्रेस, बदायूं