INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

स्टेपिंग स्टोन इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

स्टेपिंग स्टोन इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

वैजापुर (महाराष्ट्र): स्टेपिंग स्टोन इंग्लिश स्कूल, वैजापुर में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय प्रांगण को तिरंगे रंगों से सजाया गया था और विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि झाकीरा शेख मैडम, मुख्याध्यापक गरुड सर तथा विद्यालय के आदरणीय शिक्षकवृंद मंच पर उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। इसके साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि झाकीरा शेख मैडम ने बच्चों को देश के प्रति कर्तव्यों का स्मरण कराते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्याध्यापक गरुड सर ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस आयोजन ने सभी के मन में देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया।

 रिपोर्टर: अशोक एम. वर्णे दिल्ली क्राइम प्रेस