बदायूँ SSP के आदेश पर पुलिस विभाग में फेरबदल, कई अधिकारी कर्मचारी स्थानांतरित
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा जनहित में पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए कई अधिकारी व कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
जारी सूची के अनुसार—
उपनिरीक्षक (उ0नि0) प्रतीक चौधरी को प्रभारी चौकी सिविल लाइन (थाना सिविल लाइन) से थाना फैजगंज बेहटा भेजा गया है।
उपनिरीक्षक रिंकू कुमार को प्रभारी चौकी बगरैन (थाना वजीरगंज) से प्रभारी चौकी सिविल लाइन, थाना सिविल लाइन स्थानांतरित किया गया है।
उपनिरीक्षक अखिल तोमर का पूर्व स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें प्रभारी चौकी बगरैन, थाना वजीरगंज पर ही तैनात रखा गया है।
उपनिरीक्षक जुगनेंद्र बालियान को थाना फैजगंज बेहटा से प्रभारी चौकी आसफपुर, थाना फैजगंज बेहटा भेजा गया है।
मुख्य आरक्षी 309 राजा विश्वकर्मा को क्षेत्राधिकारी दातागंज कार्यालय से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।
आरक्षी 2194 तेजवीर सिंह को भी क्षेत्राधिकारी दातागंज कार्यालय से पुलिस लाइन भेजा गया है।
इसके अलावा—
निरीक्षक सुभाष कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक, थाना फैजगंज बेहटा नियुक्त किया गया है।
एसएसपी द्वारा किए गए इस फेरबदल को कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
संवाददाता एके सोनी बदायूं