सबलपुर बीतरा। गांव की एक सड़क के निर्माण को लेकर पिछले करीब डेढ़ साल से लगातार की जा रही शिकायत और प्रयासों का आखिरकार असर दिखाई दिया है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर की गई आईजीआरएस शिकायत पर विभागीय जांच के बाद अब सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।खंड विकास अधिकारी, नजीबाबाद की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा मांगा गया रास्ता करीब 100 से 150 मीटर लंबा है। वर्तमान कार्ययोजना में रास्ता शामिल नहीं होने के कारण अब इसे कार्ययोजना में सम्मिलित कर नियमानुसार सड़क निर्माण कराया जाएगा। करीब डेढ़ साल तक चली शिकायत और प्रयासों के बाद विभाग से मिले लिखित आश्वासन से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है। अब ग्रामीणों को इंतजार है कि लिखित आश्वासन के बाद सड़क का निर्माण कब धरातल पर शुरू होता है।
*पत्रकार - लव कुमार*

