INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

बुराड़ी में चमकाई सड़कें, SIR के विरोध पर गरजे सांसद संदीप पाठक...!

बुराड़ी में चमकाई सड़कें, SIR के विरोध पर गरजे सांसद संदीप पाठक...!
​राजधानी दिल्ली के बुराड़ी अस्पताल के पास एक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक, बुराड़ी वार्ड 6 के निगम पार्षद अनिल कुमार त्यागी, भाजपा नेता विवेक वशिष्ठ और इलाके के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुद सड़कों पर उतरकर सफाई की। नेताओं ने कूड़ा व प्लास्टिक उठाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। ​इसी दौरान, एस.आई.आर. (SIR) के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर सांसद पाठक कड़े तेवर में नजर आए। उन्होंने प्रदर्शन को गलत ठहराते हुए कहा कि एस.आई.आर. का उद्देश्य फर्जी वोटों को हटाकर मतदाता सूची को पारदर्शी बनाना है। ​उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर जनता के किसी वास्तविक और सही मुद्दे पर प्रदर्शन किया जाता है, तो वे खुद उनका समर्थन करेंगे।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली