INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

रोहिणी STF की कार्रवाई: 2.837 किलो अफीम के साथ संजय कुमार गिरफ्तार, MG ग्लॉस्टर कार जब्त..!

रोहिणी STF की कार्रवाई: 2.837 किलो अफीम के साथ संजय कुमार गिरफ्तार, MG ग्लॉस्टर कार जब्त..!
Delhi Police  की STF रोहिणी टीम
ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 52 वर्षीय संजय कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रेम नगर-III, दिल्ली का निवासी है।  पुलिस ने उसके कब्जे से 2.837 किलोग्राम अफीम बरामद की और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही MG ग्लॉस्टर कार जब्त की। पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर 2026 को सूचना मिलने पर टीम ने रोहिणी सेक्टर-3 स्थित श्मशान घाट रोड पर जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ लिया। थाना साउथ रोहिणी में FIR नंबर 316/26 के तहत NDPS एक्ट की धारा 18/25 में मामला दर्ज किया गया है यह कार्रवाई इंस्पेक्टर अमित दहिया के नेतृत्व और ACP अजय वेदवाल की निगरानी में हुई। टीम में ASI गोविंदर, ASI मोहम्मद अबरार, हेड कांस्टेबल संदीप और कांस्टेबल सुमित शामिल रहे।  DCP शशांक जायसवाल के अनुसार, पुलिस अब अफीम के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली